
मेष (Aries) :
फिजूलखर्च और व्यर्थ के दिखावे से दूर रहेंगे। अनावश्यक चिंताएं व तनाव कम होंगे। धार्मिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी। मित्र आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। दांपत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। यात्रा टालें।
वृषभः
जीवनसाथी का सम्मान करेंगे। अपने प्रतियोगियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना कार्यरुप में परिणत होगी। सेहत उत्तम रहेगी। अधिकारी आपके प्रसन्न होकर नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
मिथुन (Gemini) :
भूमि, भवन के काम करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यर्थ के तर्क वितर्क से दूर रहें। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के बीच गलतफहमी हो सकती है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
कर्क (Cancer) :
राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।
सिंह (Leo) :
धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ छुट्टी का आनंद लेंगे। वित्तीय हालात अच्छे होते जाएंगे। निवेश लाभदायक। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्रा शुभ।
कन्या (Virgo) :
मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। कोर्ट कचहरी में उलझे रहेंगे। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra) :
आध्यात्म व धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। नए व्यापारिक अनुबंध लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio) :
कोई बड़ा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। मौसमी बीमारियाें के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में वातावरण मनोनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius) :
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वित्तीय पक्ष सामान्य रहेगा।
मकर (Capricorn) :
भाइयों से बंटवारे को लेकर अनबन हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
कुंभ (Aquarius) :
नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। लेनदेन व क्रय विक्रय में पूर्ण सावधान रहें। संतान की शिक्षा की समस्या हल होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। खानपान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ।
मीन (Pisces) :
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संपत्ति संबंधी मसले आपे पक्ष में हाे सकते हैं। पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे
Be the first to comment