
मेष (Aries) :
आय व आमदनी सीमित रहेगी। खर्च बढ़ने से आप चिंतित रहेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
वृषभः
कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। नौकरी में बाॅस की डांट सुनने को मिल सकती है। निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लें। संतान की ओर खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य।
मिथुन (Gemini) :
मानसिक रुप से सुकून व शांति का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास व कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
कर्क (Cancer) :
भूमि, भवन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होंगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है। रुका पैसा मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करेंगे। संतान आज्ञा में रहेगी।
सिंह (Leo) :
आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सेहत सामान्य।
कन्या (Virgo) :
आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। किसी शादी, पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सेहत बेहतर।
तुला (Libra) :
प्रियजनों से तनाव का नतीजा भुगतना पड़ सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी माधुर्य का लाभ लें।
वृश्चिक (Scorpio) :
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मनोनुकूल रहेंगी। किसी आकस्मिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। भाई, बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (Sagittarius) :
कोई करीबी व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यापार की योजनाएं गुप्त रखें। नकारात्मकता को हावी न होने दें। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn) :
व्यर्थ के तर्क वितर्क में दिन बीतेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
कुंभ (Aquarius) :
कानूनी मसले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। निवेश्ा सलाह लेकर करें।
मीन (Pisces) :
महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। खानपान में संतुलन रखें। यात्रा न करें।
Be the first to comment