
मेष (Aries) :
कामकाज के सफल नहीं होने से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
वृषभः (Taurus)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini) :
संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। फिजूलखर्ची न करें।
कर्क (Cancer) :
प्रेमी प्रेमिका के रिश्तों में विवाद हो सकता है। यात्रा के लिए समय उपयुक्त नहीं है। व्यापार नौकरी में जितना परिश्रम करेंगे उतना फल मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह (Leo) :
कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महिला मित्र का कार्यों में सहयोग मिलेगा। दूसरों की सहायता करने का भाव जागृत होगा। वित्तीय पक्ष उत्तम रहेगा।
कन्या (Virgo) :
परिवार में विवादास्पद स्थितियां पैदा हो सकती हैं। व्यापार में कुछ हानि के योग हैं। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अधिकारी कार्य में सहयोग करेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। खानपान संतुलित रखें।
तुला (Libra) :
मित्रों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। सेहत गड़बड़ हो सकती है। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लें।
वृश्चिक (Scorpio) :
परिवार के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कम रुचि रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
धनु (Sagittarius) :
कार्यक्षेत्र में आ रही तमाम बाधाएं दूर होंगी। कोर्ट के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। पत्नी व बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। साझेदारों से प्रेमपूर्ण संबंध बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (Capricorn) :
व्यापार में किसी गलत निर्णय से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बुुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। किसी भी तरह का लेनदेन न करें। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) :
कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। वाहन में खराबी आने से परेशान हो सकते हैं।
मीन (Pisces) :
घरेलू उत्तरदायित्व आप बखूबी निभाएंगे। नौकरी में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। युवाओं को कॅरियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। धर्म के प्रति विशेष रुचि रहेगी। किसी से महंगा उपहार मिल सकता है।
Be the first to comment