
मेष (Aries) :
सामाजिक महत्व के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखें। पति पत्नी के बीच प्रेमपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
वृषभः (Taurus)
प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के लिए समय अभी ठीक नहीं है। अपने गुणों का बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य में मधुरता।
मिथुन (Gemini) :
नौकरी पेशा वर्ग को तरक्की व स्थानांतरण के योग हैं। किसी शादी, पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। खर्च की प्राथमिकता तय करके ही आगे बढ़ें।
कर्क (Cancer) :
साझेदारों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें।
सिंह (Leo) :
निवेश सलाह लेकर करेंगे तो लाभ होगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। संतान की ओर से प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। अधिकारी काम में पूरा सहयोग करेंगे। यात्रा आनंददायक।
कन्या (Virgo) :
दूरदराज अध्ययन करने वाले बच्चों को कुछ परेशानियां आएंगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। युवाआें को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
तुला (Libra) :
विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान देंगे। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। निवेश से बचें। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) :
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। पति पत्नी में आपसी मतभेद हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।
धनु (Sagittarius) :
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात प्रसन्नतादायी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मकर (Capricorn) :
वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) :
बुरी आदतों का त्याग करें। आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य में मधुरता।
मीन (Pisces) :
रोजी रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए संपर्क का लाभ मिलेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। यात्रा टालें।
Be the first to comment