लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : पटना के 9 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोटिंग है. इसमें 32 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 176 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. दूसरे चरण में कुल 176 में से 154 पुरुष तथा 22 प्रत्याशी महिलाएं हैं.
बता दें कि पहले चरण में 28 अक्टूबर को भी पटना के 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी. इसमें 79 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो चुकी है. पहले चरण में 68 पुरुष तथा 11 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं. वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने मीडिया को बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. डेली चुनावी कार्यों की मॉनिटरिंग होती है. चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मियों की साथ बैठक कर कार्य की प्रगति पर मंथन किया जा रहा है. सभी को कोरोना संकट की गाइडलाइन का भी पालन करना अनिवार्य है.
बता दें कि पटना जिले में दूसरे चरण में कुल 3230663 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 1701003 तथा महिला वोटरों की संख्या 1529520 है. ट्रांसजेंडर वोटर 140 हैं. वहीं कुल 4830 बूथ बनाए गए हैं.
विधानसभा वाइज वोटरों की स्थिति
1. बख्तियारपुर
पुरुष : 148248
महिला : 134770
ट्रांसजेंडर : 8
कुल : 283026
2. दीघा
पुरुष : 240144
महिला : 219253
ट्रांसजेंडर : 18
कुल : 459415
3. बांकीपुर
पुरुष : 208299
महिला : 182772
ट्रांसजेंडर : 29
कुल : 391100
4. कुम्हरार
पुरुष : 226263
महिला : 200628
ट्रांसजेंडर : 25
कुल : 426916
5. पटना साहिब
पुरुष : 188132
महिला : 171690
ट्रांसजेंडर : 26
कुल : 359848
6. फतुहा
पुरुष : 141202
महिला : 129319
ट्रांसजेंडर 5
कुल : 270526
7. दानापुर
पुरुष : 185842
महिला : 166099
ट्रांसजेंडर : 9
कुल : 351950
8. मनेर
पुरुष : 170377
महिला : 153288
ट्रांसजेंडर : 8
कुल : 323673
9. फुलवारीशरीफ
पुरुष : 192496
महिला : 171701
ट्रांसजेंडर : 12
कुल : 364209